धाकड़ धामी की नैनीताल को बड़ी सौगात: विश्व पर्यावरण दिवस पर 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 धाकड़ धामी की नैनीताल को बड़ी सौगात: विश्व पर्यावरण दिवस पर 96.71 करोड़ की 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद को विकास की बड़ी सौगात दी। भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 96 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत वाली 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिले में सड़क, पेयजल, पर्यटन तथा अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

भीमताल के रामलीला मैदान से विकास और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मुख्यमंत्री ने जनपद को दी करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात।

error: Content is protected !!