आईजी निवेदिता कुकरेती का चम्पावत दौरा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
आईजी निवेदिता कुकरेती ने भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा का लिया जायजा, चम्पावत में पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
चम्पावत।
कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) निवेदिता कुकरेती ने रविवार को जनपद चम्पावत का भ्रमण कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बनबसा सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों और सतर्कता का जायजा लेते हुए सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
आईजी निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों को सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आईजी निवेदिता कुकरेती का चम्पावत दौरा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
इसके बाद आईजी ने जनपद प्रभारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण खुलासा सुनिश्चित किया जाए, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार और प्रभावी कार्रवाई जारी रखने पर जोर दिया।

आईजी निवेदिता कुकरेती का चम्पावत दौरा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश आईजी निवेदिता कुकरेती का चम्पावत दौरा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश आईजी निवेदिता कुकरेती का चम्पावत दौरा: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
आईजी निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों से कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करें। उन्होंने पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि आमजन का विश्वास भी मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे और जनता का पुलिस पर भरोसा लगातार बढ़ता रहे।