कोटाबाग में प्रशासन की बड़ी चोट! 19 कमरों वाला ड्रीम लैंड रिसॉर्ट सील, अवैध कारोबार पर शिकंजा कसना शुरू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
कोटाबाग में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 19 कमरों वाला ड्रीम लैंड रिसॉर्ट सील, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

SDM सुधीर कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, बिना अनुमति चल रहे रिसॉर्टों पर अब लगातार चलेगा प्रशासन का बुलडोजर नहीं, सीलिंग अभियान
कोटाबाग/नैनीताल। उत्तराखंड में अवैध रूप से संचालित पर्यटन प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कालाढूंगी तहसील प्रशासन ने कोटाबाग क्षेत्र में संचालित 19 कमरों वाले ड्रीम लैंड रिसॉर्ट को आवश्यक विभागीय स्वीकृतियां और वैधानिक दस्तावेज पूरे न होने पर सील कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने की।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रिसॉर्ट के भवन मानचित्र, विभागीय अनुमतियों, संचालन संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों की गहन जांच की। जांच में कई अनियमितताएं सामने आने और निर्धारित मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रिसॉर्ट को सील कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक अनुमति किसी भी पर्यटन प्रतिष्ठान का संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले रिसॉर्ट संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
तहसील प्रशासन ने बताया कि कोटाबाग और आसपास के क्षेत्रों में संचालित अन्य रिसॉर्टों की भी जांच की जा रही है। भवन मानचित्र, विभागीय एनओसी, लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। यदि किसी भी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो उसके खिलाफ भी सीलिंग सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन पर्यटन के नाम पर अवैध निर्माण और बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के कई रिसॉर्ट संचालकों में हड़कंप मच गया है और उन्होंने अपने दस्तावेजों को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

error: Content is protected !!