अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
बाबा विरेंद्रपुरी ने उठाए जनहित के 11 बड़े सवाल, सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड देवभूमि पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शिक्षा, रोजगार, पेंशन, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर सरकार से जवाब मांगा।
खबर:
हल्द्वानी। उत्तराखंड देवभूमि पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष बाबा विरेंद्रपुरी महाराज ने प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष 11 प्रमुख मांगें और सवाल उठाए हैं। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम जनता लंबे समय से शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, सामाजिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन समाधान की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 46;

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
प्रेस विज्ञप्ति में बाबा विरेंद्रपुरी ने सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, युवाओं को रोजगार, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई, जनहित की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर आम नागरिकों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है।
बाबा विरेंद्रपुरी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उत्तराखंड देवभूमि पार्टी प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। पार्टी ने सरकार से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की अपील की है।
